2 mins ago लाइफस्टाइल, लेटेस्ट न्यूज़ बालों की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए उसकी अतिरिक्त देखभाल करने की आवश्यकता होती है। लेकिन आज की बिजी लाइफ में लोगों के पास खुद की केयर करने का समय ही नहीं है। जिसके कारण लोगों को कई तरह की समस्याएं होती है। इन्हीं में से एक है बालों की अनदेखी। खासतौर से, धूल-मिट्टी व प्रदूषण के चलते बालों का रूखापन, झड़ना व असमय सफेद होने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती है। लेकिन अगर आप बालों को टूटने से बचाना चाहते हैं तो इसमें शकरकंद की मदद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में- दरअसल, शकरकंद में मौजूद विटामिन ए बालों की ग्रोथ और कोशिकाओं के लिए फायदेमंद होता है। इसके अतिरिक्त इसमें जिंक, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम व विटामिन ई आदि भी होता है जो बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में इसकी मदद से बना हेयर मास्क कई मायनों में लाभकारी होता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको 1 कप दही, 1 शकरककंद और 1 चम्मच शहद की आवश्यकता होगी।.सबसे पहले आप शकरकंद को छीलकर उबालकर मैश कर लें। अब शकरकंद से पानी निचोड़कर इसे ब्लैंड कर लें। इसके बा...